सनसनीखेज | तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप

रतलाम(उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के जावरा से एक खौफनाक घटना सामने आई है यहां रविवार सुबह मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई एक दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी जिससे हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक शाजापुर निवासी दुल्हन सोनू पिता कमलसिंह यादव परिवार के साथ सुबह ही जावरा आई
 

रतलाम(उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के जावरा से एक खौफनाक घटना सामने आई है यहां रविवार सुबह मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई एक दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी जिससे हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक शाजापुर निवासी दुल्हन सोनू पिता कमलसिंह यादव परिवार के साथ सुबह ही जावरा आई थी। सोनू की शादी रविवार को नागदा (उज्जैन) के गौरव जैन के साथ होने वाली थी। दुल्हन तैयार होने बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी।

तभी ब्यूटी पार्लर में अज्ञात युवक आया, जिसने पहले बाहर से फोन लगाया, उसके बाद ब्यूटी पार्लर मंं घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन सोनू की गला रेत कर हत्या कर दी और आरोपित मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार मृतका की यह दूसरी शादी थी।

वहीं वहां मौजूद लोगों ने सोनू को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएसपी जावरा रतलाम प्रदीप राणावत ने बताया कि पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगाल कर मामले की जाँच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसे तलाश कर कार्यवाही की जाएगी।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/