सनसनीखेज | रेप कर महिला को लगाई आग, खुद भी आया चपेट में, मौत
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ।35 साल का एक शख्स ने एक विधवा महिला के साथ बलात्कार किया और उसे आग लगा दी ।
जानकारी के मुताबिक विधवा महिला ने कहा कि आरोपी उसे परेशान करता था और सोमवार शाम को उसके घर में घुस गया। इस दौरान घर में कोई भी नहीं था। महिला ने कहा कि उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसे आग लगा दी इसी दौरान महिला ने उसे कसकर पकड़ लिया और वो भी आग में झुलस गया।
पुलिस ने कहा कि वहां से निकल रहे धुएं को देख कर स्थानीय लोगों ने उसके घर पर धावा बोला और देखा कि दोनों आग की चपेट में आ गए हैं। कमरे में केरोसिन का एक जार भी मिला।
DEMO PICलोग दोनों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शख्स ने मंगलवार सुबह वहां दम तोड़ दिया।
Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/