हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ऐसे होता था देह व्यापार, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

पटना (उत्तराखंड पोस्ट) पटना के सबसे पॉश इलाके पाटलिपुत्र कॉलोनी से सनसनीखेज खबर समाने आयी है। यहां पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया गया कि यह सैक्स रैकेट 5 साल से चल रहा था जिसे पति-पत्नी चलाते थे। बताया गया कि इस सेक्स रैकेट को व्हाट्सएप
 

      पटना (उत्तराखंड पोस्ट) पटना के सबसे पॉश इलाके पाटलिपुत्र कॉलोनी से सनसनीखेज खबर समाने आयी है। यहां पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया गया कि यह सैक्स रैकेट 5 साल से चल रहा था जिसे पति-पत्नी चलाते थे।

बताया गया कि इस सेक्स रैकेट को व्हाट्सएप के जरिए चलाया जा रहा था  व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजी जाती थी। जिसमें विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें ग्रैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर डी-8 से सेक्स रैकेट संचालित होने की खबर मिली जिसके बाद सोमवार की रात पुलिस ने फ्लैट में छापेमारी की और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीत कुमार, उसकी पत्नी रानी थापा और सुनील कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संजीत कुमार पटना का निवासी है जबकि उसकी पत्नी रानी थापा बोकारो की रहने वाली है. सुनील कुमार भी बोकारो का रहने वाला है।आरोपियों ने बताया कि ग्राहकों की डिमांड पर दिल्ली, कोलकाता और बांग्लादेश से भी लड़कियां बुलाई जाती थीं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost