रामायण, महाभारत के बाद अब दूरदर्शन पर प्रसारित होगा ‘शक्तिमान’

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना लॉकडाउन के चलते कुछ दिन पहले दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, सर्कस जैसे कार्यक्रम फिर से प्रसारित किए जा रहे हैं। अब इन सबके बाद 90 के दशक के सबसे फेवरेट शो ‘शक्तिमान भी प्रासरित किया जाएगा।शो के रियल ‘शक्तिमान’ ए.के.ए. मुकेश खन्ना ने इस बात की पुष्टि की है। दरअसल,
 

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना लॉकडाउन के चलते कुछ दिन पहले दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, सर्कस जैसे कार्यक्रम फिर से प्रसारित किए जा रहे हैं। अब इन सबके बाद 90 के दशक के सबसे फेवरेट शो ‘शक्तिमान भी  प्रासरित किया जाएगा।शो के रियल ‘शक्तिमान’ ए.के.ए. मुकेश खन्ना ने इस बात की पुष्टि की है।

दरअसल, मुकेश खन्ना ने रविवार शाम एक ट्वीट के जरिए फैन्स को यह खुशखबरी दी है। मुकेश खन्ना ने लिखा है कि 130 करोड़ भारतीय इकट्ठे, एकसाथ दूरदर्शन पर दोबारा ‘शक्तिमान’ को देख सकेंगे।जानकारी के मुताबिक शो को अप्रेल के पहले हफ्ते से फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। ये शो दोपहर 1 बजे दिखाया जाएगा ।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost