दुकानदार ने केंद्रीय खाद्य मंत्री को ही बेच दिया 420 रुपये किलो के हिसाब से मोम लगा सेब, फिर हुआ ये

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को ही दिल्ली की खान मार्केट के एक दुकानदार ने वैक्स (मोम) चढ़ा सेब बेच दिया। वो भी 420 रुपये किलो के हिसाब से। ये सेब पासवान ने अपने स्टॉफ से मंगवाया था। पासवान को इसकी खबर तब लगी जब वह घर पर सलाद
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को ही दिल्ली की खान मार्केट के एक दुकानदार  ने वैक्स (मोम) चढ़ा सेब बेच दिया। वो भी 420 रुपये किलो के हिसाब से। ये सेब पासवान ने अपने स्टॉफ से मंगवाया था।

पासवान को इसकी खबर तब लगी जब वह घर पर सलाद बनाने के लिए खुद सेब को काट रहे थे। सेब को काटने के दौरान रामविलास पासवान के पूरे में हाथ में मोम लग गया।

रामविलास पासवान सेब पर मोम का लेप देखकर हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने मंत्रालय की एक टीम को उस फल वाले की जांच के लिए भेजा। दुकान में जांच करने गई टीम तब सकते में आ गई जब उस फल की दुकान के नाप तौल में भी गड़बड़ी का पता चला। सेब का वजन करीब 300 ग्राम कम पाया गया। वजन कम रखने के लिए मंत्रालय के नापतौल विभाग की ओर से फलवाले का चालान किया।

धोखा खाने के बाद केंद्रीय मंत्री ने अब लोगों से चमकाने वाले फलों से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से फलों को अच्छी तरह धोखकर खाने की अपील की है। मंत्री ने इस तरह की किसी सूचना के लिए लोगों से ग्राहक मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने को कहा है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost