कांग्रेस प्रदर्शनकारियों के साथ, लोगों की आवाज दबा रही है सरकार: सोनिया

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नागरिकता कानून पर विरोध प्रर्दशनों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कड़ा निशाना साधा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अपना वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि सरकार लोगों की आवाज दबा रही है, कांग्रेस पार्टी प्रदर्शनकारियों के साथ है। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी सरकार देशभर
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नागरिकता कानून पर विरोध प्रर्दशनों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कड़ा निशाना साधा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अपना वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि सरकार लोगों की आवाज दबा रही है, कांग्रेस पार्टी प्रदर्शनकारियों के साथ है।

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी सरकार देशभर में छात्रों और जनता की ओर से हो रहे प्रदर्शन जिस तरह दबा रही है उसको लेकर कांग्रेस पार्टी चिंतित है। देशभर के विश्वविद्यालयों, आईआईटी, आईआईएम और दूसरे अग्रणी शिक्षा संस्थानों में छात्र बीजेपी सरकार की विभाजनकारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्वत: विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकतंत्र में लोगों को गलत फैसलों के खिलाफ आवाज उठाने और चिंता प्रकट करने का हक है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों की बात सुने और उनकी चिंताओं को दूर करे।’

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost