साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने जीता मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब साउथ अफ्रीका की 26 साल की जोजिबिनी टूंजी ने जीता है। पोर्टो रिको की Madison Anderson पहली रनरअप बनी हैं।जबकि मिस यूनिवर्स मैक्सिको दूसरी रनरअप रही हैं। मिस जोजिबिनी टूंजी साउथ अफ्रीका के Tsolo से हैं। लैंगिग भेदभाव के खिलाफ जोजिबिनी हमेशा एक्टिव रहती हैं।जोजिबिनी ने केप पेनिनसुला युनिवर्सिटी
 

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब साउथ अफ्रीका की 26 साल की जोजिबिनी टूंजी ने जीता है। पोर्टो रिको की Madison Anderson पहली रनरअप बनी हैं।जबकि मिस यूनिवर्स मैक्सिको दूसरी रनरअप रही हैं।

मिस जोजिबिनी टूंजी साउथ अफ्रीका के Tsolo से हैं। लैंगिग भेदभाव के खिलाफ जोजिबिनी हमेशा एक्टिव रहती हैं।जोजिबिनी ने केप पेनिनसुला युनिवर्सिटी ऑफ टेक्‍नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, इसके साथ ही उन्होंने इमेज मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशंस में भी ग्रेजुएशन किया है ।मिस यूनिवर्स 2018 फिलीपींस की कैटोरिना ग्रे ने नई मिस यूनिवर्स को ताज पहनाया।

बता दें कि अमेरिका के जॉर्जिया अटलांटामें हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 90 लड़कियों ने हिस्सा लिया था।सेमीफाइल तक जोजिबिनी टूंजी के साथ 20 सुंदरियां पहुंची थीं जिसमें भारत की वर्तिका सिंह भी थीं। हालांकि वर्तिका सिंह टॉप-10 में भी जगह नहीं बना पाईं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost