अचानक फट गया जेब में रखा मोबाइल, लगी आग, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि मोबाइल फोन के फटने के तुरंत बाद बुजुर्ग उछलता है और अपने चाय के गिलास को एक तरफ रख कर मोबाइल फोन को जेब से निकालने की कोशिश करता है और इस दौरान फोन नीचे फर्श पर गिरने से वह झुलसने से बच जाता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

केरल (उत्तराखंड पोस्ट) केरल के त्रिशूर जिले से एक हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। बृहस्पतिवार सुबह बुजुर्ग की कमीज की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया और उसमें अचानक आग लग गई। हालांकि बुजुर्ग झुलसने से बाल-बाल बच गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में एक महीने से भी कम समय में हुई मोबाइल फोन के अचानक फटने की यह तीसरी घटना है। आज की घटना उस समय हुई जब 76 वर्षीय व्यक्ति मारोटिचल इलाके में एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है और उसे टीवी चैनलों पर भी दिखाया जा रहा है, जिसमें व्यक्ति को एक दुकान में बैठे चाय पीते और कुछ खाते हुए देखा जा सकता है, तभी उसकी शर्ट की जेब में रखा फोन फटता है और उसमें आग लग जाती है।