जूते पॉलिश कर घर चलाते थे सनी हिंदुस्तानी, अब जीता इंडियन आइडल सीजन 11

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सिंगिग के फेमस शो इंडियन आइडल के सीजन 11 को लंबे सफर के बाद विनर बन गया है। इस सीजन के विनर रहे हैं पंजाब के भटिंडा के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी, जिन्होंने शो के शुरुआत से ही लगातार अपने सुरों से जज और लोगों का दिल जीता और यह खिताब
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सिंगिग के फेमस शो इंडियन आइडल के सीजन 11 को लंबे सफर के बाद विनर बन गया है। इस सीजन के विनर रहे हैं पंजाब के भटिंडा के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी, जिन्होंने शो के शुरुआत से ही लगातार अपने सुरों से जज और लोगों का दिल जीता और यह खिताब अपने नाम किया है। सनी ने कई क्लासिकल गाने पर परफॉर्म किया और सुरों के इस युद्ध को जीत लिया।

सनी हिंदुस्तानी को इंडियन आइडल 11 की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का इनाम मिला। उनके बाद पहले और दूसरे रनरअप को 5-5 लाख रुपए दिए गए। पहले रनरअप रोहित राउत रहे।

आपको बता दें कि इंडियन आइडल के सीजन 11 जीतने वाले सनी हिंदुस्तानी के संघर्ष की कहानी बेहद भावुक करने वाली है। कभी सड़क किनारे जूते पॉलिश करने वाला सनी हिंदुस्तानी आज इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता बन गए हैं। सनी ने शो की शुरुआत में बताया था कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिसके चलते वह जूते पॉलिश करने का काम करते हैं। सनी हिंदुस्तानी ने बताया था कि उनकी मां घरों में काम करती हैं, जिससे उनका घर चल पाता है।

सनी ने अपने पहली अपीयरेंस से जजों को काफी प्रभावित किया था. शो के जज विशाल ने तो सनी हिंदुस्तानी की तुलना नुसरत फतेह अली खां से कर दी थी।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost