सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का गाना रिलीज, इमोशनल कर देगा गाना, यहां देखें
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। गाना में सुशांत की मुस्कुराहट इमोशनल कर देगी।
सुशांत के जाने के बाद से फैंस उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आज उनका यह गाना सुशांत के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नही है।
गाने को म्यूजिक लेजेंडरी कंपोजर एआर रहमान ने दिया है। दिल बेचारा के टाइटल ट्रैक को खुद एआर रहमान ने गाया है।
गाने को सुशांत पर फिल्माया गया है। गाने में संजना संघी की भी झलक देखने को मिलती है।
दिल बेचारा सॉन्ग के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं।
गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। सुशांत सिंह राजपूत उम्दा डांसर भी थे. जिसकी झलक इस गाने में देखने को भी मिलती है।
आपको बता दें कि सुशांत ने एक शॉट में ये सॉन्ग पूरा शूट किया।
उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/