आम आदमी पार्टी को लगा झटका, दिल्ली में कांग्रेस ने गठबंधन से किया इनकार

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर लोकसभआ चुनाव लड़ेगी। शीला दीक्षित पहले ही इस गठबंधन के खिलाफ थीं और
 

नई दिल्ली(उत्तराखंड पोस्ट) मंगलवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने  स्पष्ट कर दिया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर लोकसभआ चुनाव लड़ेगी।

शीला दीक्षित पहले ही इस गठबंधन के खिलाफ थीं और आज इस पर मुहर भी लग गई। हालांकि, आप ने दो दिन पहले 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया था। बावजूद इसके पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश में लगी हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित सहित बैठक में शामिल तकरीबन सभी नेताओं ने आप के साथ तालमेल नहीं करने की राय जाहिर की।

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि बैठक में शीला और पीसीसी के पूर्व अध्यक्षों की राय को स्वीकार करते हुए गठबंधन नहीं करने का फैसला हुआ। उन्होंने कहा कि अब गठबंधन की बात यहीं खत्म हो गई है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/