कमरे में दूल्हे का इंतजार कर रही थी दुल्हन, दूसरे कमरे में दूल्हे ने कर दिया कांड! मच गया कोहराम

पुलिस के अनुसार, घर के लोग दुल्हन के स्वागत से जुड़े कामों में व्यस्त थे। हर कोई नई दुल्हन के आने की खुशी मना रहे थे और दुल्हन का स्वागत कर रहे थे, इस बीच कुछ लोगों ने दुल्हा सतेन्द्र को आवाज लगाई लेकिन दूसरे कमरे में गए सतेंद्र की तरह से कोई जवाब नहीं आया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इटावा, यूपी (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के इटावा से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां दुल्हन जैसे ही सुसराल पहुंची, तो उसकी दुनिया संजने की बजाय पलभर में उजड़ गई। कमरे में बैठी लड़की अपने सपनों के राजकुमार का इंतजार कर रही थी तो दूसरे कमरे में दूल्हे के एक कदम से कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार इटावा जिले में दुल्हन विदा कराकर आए एक व्यक्ति ने कुछ ही घंटे के अंदर दूल्हे की वेशभूषा में ही अपनी जान दे दी। इस घटना से हर कोई सकते में है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इटावा जिले के उसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया कि थाना क्षेत्र के शिवरा पुरैला ताखा गांव के निवासी ज्ञान सिंह के बेटे सतेन्द्र कुमार (24) की शादी 2 जुलाई को इसी थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा में विनीता कुमारी के साथ हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी के बाद 3 जुलाई को बारात दुल्हन की विदाई कराकर गांव लौटी थी।

पुलिस के अनुसार, घर के लोग दुल्हन के स्वागत से जुड़े कामों में व्यस्त थे। हर कोई नई दुल्हन के आने की खुशी मना रहे थे और दुल्हन का स्वागत कर रहे थे, इस बीच कुछ लोगों ने दुल्हा सतेन्द्र को आवाज लगाई लेकिन दूसरे कमरे में गए सतेंद्र की तरह से कोई जवाब नहीं आया। जब काफी देर तक दुल्हे के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने उसके कमरे में झांक कर देखा, कमरा खोलते ही लोगों के होश उड़ गए। सतेंद्र ने दूल्हे की वेशभूषा में ही एक कमरे में फांसी लगा ली।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सतेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल सत्येंद्र ने ये कदम क्यों उठाया इसका जवाब किसी के पास नहीं है, वहीं दूसरी तरफ दुल्हन और दूल्हे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">