डॉक्टर ने पहले पत्नी-बच्चों को दिया मौत का इंजेक्शन, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

एक मशहूर डॉक्टर ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली। डॉक्टर ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को इंजेक्शन देकर उनकी हत्या की और फिर अपनी जान दी। घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की है।
 
डॉक्टर ने पहले पत्नी-बच्चों को दिया मौत का इंजेक्शन, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या
 

अहमदनगर (उत्तराखंड पोस्ट) एक मशहूर डॉक्टर ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली। डॉक्टर ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को इंजेक्शन देकर उनकी हत्या की और फिर अपनी जान दी। घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की है।

डॉक्टर का नाम महेंद्र थोरात है डॉक्टर थोरात सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में भी काम करते थे, शनिवार की सुबह मरीज जब डॉक्टर के घर इलाज के लिये पहुंचे तो आत्महत्या का मामला सामने आया।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डॉक्टर के 17 साल के बेटे को कम सुनाई दे रहा था। जिसके कारण उसे सामाजिक अपमान झेलना पड़ रहा था। इसी कारण डॉक्टर का परिवार परेशान था लेकिन इतनी सी वजह के लिए पूरे परिवार समेत सुसाइड की वजह पुलिस के गले उतर नहीं रही है । पुलिस घटनास्थल से एक साक्ष्यों और सबूतों को इकट्ठा कर रही है।