सबरीमाला मंदिर के कपाट खुले, 10 महिलाओं को पुलिस ने वापस लौटाया

तिरुवनंतपुरम (उत्तराखंड पोस्ट) केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट शनिवार शाम से खुल गए है।इसी बीच सबरीमाला मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं 10 महिलाओं को पुलिस ने लौटा दिया। जानकारी के मुताबिक,10 से 50 साल की इन महिलाओं को पुलिस ने पंबा में ही रोक लिया था। ये सभी महिलाएं आंध्र प्रदेश से आई
 

तिरुवनंतपुरम (उत्तराखंड पोस्ट) केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट शनिवार शाम से खुल गए है।इसी बीच सबरीमाला मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं 10 महिलाओं को पुलिस ने लौटा दिया।

जानकारी के मुताबिक,10 से 50 साल की इन महिलाओं को पुलिस ने पंबा में ही रोक लिया था। ये सभी महिलाएं आंध्र प्रदेश से आई थीं ।मंदिर की परंपरा के अनुसार 10 से 50 वर्ष के बीच की उम्र की महिलाओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने वाले 28 सितंबर, 2018 के उसके आदेश पर स्थगन नहीं है, इसके बावजूद महिलाओं को जाने से रोका जा रहा है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost