मातम में बदली शादी की खुशियां, एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद डीसीएम वाहन पिकअप के ऊपर पलट गया और पिकअप सवार लोग दोनों वाहनों के नीचे दब गए। इस घटना में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुरादाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी के मुरादाबाद के दलपतपुर-काशीपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के दलपत पुर-काशीपुर हाइवे हाइवे पर खेरखाते गांव के पास डीसीएम वाहन (लोडिंग वाहन) और पिकअप वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद डीसीएम वाहन पिकअप के ऊपर पलट गया और पिकअप सवार लोग दोनों वाहनों के नीचे दब गए। इस घटना में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने वाहनों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और इलाजे के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि भांजी की शादी में परिवार भात देने के लिए निकला था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">