महिला और उसके तीन बच्चों की गला रेतकर निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिले 4 शव 

 आगरा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार की सुबह एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
 

आगरा (उत्तराखंड पोस्ट) आगरा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार की सुबह एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम की है। मिली जानकारी के मुताबिक रेखा राठौर पत्नी सुनील राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रह रही थीं। बताया जा रहा है कि दो साल पहले रेखा का तलाक हुआ था। रेखा के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक 12 साल का बेटा, 8 साल की लड़की माही और 10  साल का बेटा पारस है।

गुरुवार सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था और कुछ सामान घर के बाहर बिखरा था। जिसके बाद पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां पर, घर के अंदर चार लोगों के शव खून से लथपथ पाए गए है।

घर की पहली मंजिल पर सभी चार शव मिले हैं जानकारी के मुताबिक  नीचे के कमरे में चार नीबू, हल्दी, दिया आदि सामान मिला है। जो तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन, पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट भी की गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए है। खोजी श्वान दस्ता ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।