अगस्त में होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

अगस्त महीने की शुरुआत हो रही है। 1 अगस्त से देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st August) देखने को मिलेंगे, जो सीधे आपके घर की रसोई से लेकर आपकी जेब पर असर डालने वाले साबित हो सकते हैं।

1 august

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) अगस्त महीने की शुरुआत हो रही है। 1 अगस्त से देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st August) देखने को मिलेंगे, जो सीधे आपके घर की रसोई से लेकर आपकी जेब पर असर डालने वाले साबित हो सकते हैं।

आइए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं-

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पहला बदलाव: LPG के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव करती हैं और 1 अगस्त 2024 को सुबह छह बजे से संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं। बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव देखने को मिल चुके हैं, तो वहीं 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज देखने को नहीं मिला है। जुलाई महीने की पहली तारीख को भी Commercial PLG Cylinder की कीमत राजधानी दिल्ली में 30 रुपये कम की गई थी। ऐसे में इस बार लोगों को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में राहत की उम्मीद है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दूसरा बदलाव- ATF और CNG-PNG रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम भी संशोधित करती हैं। 1 अगस्त 2024 को भी इनकी नई कीमतें सामने आ सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

तीसरा बदलाव- HDFC Bank क्रेडिट कार्ड

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी 1 अगस्त की तारीख बदलाव लेकर आ रही है। दरअसल, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए के भुगतान (Rent Payment) थर्ड पार्टी ऐप CRED, Paytm, Mobikwik, Freecharge और अन्य से किए जाएंगे, तो उस ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगाया जाएगा और प्रति ट्रांजैक्शंस लिमिट 3,000 रुपये तय की गई है। फ्यूल ट्रांजैक्शंस पर 15,000 रुपये से कम के लेन-देन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, हालांकि, 15,000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर कुल राशि पर 1% शुल्क लगेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चौथा बदलाव- Google Map के चार्ज

गूगल मैप (Google Map) भी 1 अगस्त 2024 से भारत में अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है, जो पहली तारीख से पूरे देश में लागू होने जा रहा है। दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने अपनी गूगल मैप सर्विस पर भारत में लिए जाने वाले चार्जेस को 70 फीसदी तक कम करने का ऐलान किया है। इसके अलावा अब Google अपनी मैप सर्विस का पेमेंट डॉलर की जगह भारतीय रुपये (Indian Rupee) में भी लेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पांचवां बदलाव- 13 दिन Bank Holiday

अगस्त महीने में अगर बैंक से जुड़ा कोई काम हो, तो घर से निकलने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालकर ही निकलें। दरअसल, August Bank Holiday List के मुताबिक, पूरे महीने में 13 दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे विभिन्न अवसरों के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार को पड़ने वाला साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है।