कोरोना | एक पार्टी, मशहूर सिंगर और घर में कैद होने पर मजबूर हुए ये बड़े नेता !

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ता जा रहा है। मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका 15 मार्च को लंदन से लौटीं और लखनऊ की एक पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी में कई बड़े नेता, सासंद, अफसर शामिल हुए। पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
 

लखनऊ (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ता जा रहा है। मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका 15 मार्च को लंदन से लौटीं और लखनऊ की एक पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी में कई बड़े नेता, सासंद, अफसर शामिल हुए। पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने भी शिरकत की।

कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर खुद और दुष्यंत सिंह के आइसोलेशन में जाने की बात की। इसी पार्टी में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह पूरे परिवार के साथ पहुंचे। न्होंने अपने आप को आइसोलेशन में रख लिया है।

दुष्यंत सिंह इसके बाद संसद की कार्यवाही में भी शामिल हुए लिहाजा कई सांसदों में भी हड़कंप मच गया। सांसद अनुप्रिया पटेल ने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला ले लिया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को एक कार्यक्रम में मैं मौजूद थी। उस कार्यक्रम में सहयोगी सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे।

दरअसल, बुधवार को सांसद कनिमोझी के घर एक कार्यक्रम था, जिसमें अनुप्रिया पटेल, दुष्यंत सिंह, निशिकांत दुबे, अनुराग ठाकुर भी गए थे। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। डेरेक ओ ब्रायन दो दिन पहले स्थायी समिति की एक बैठक में दुष्यंत सिंह के बगल में बैठे थे।

इसके अलावा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी आइसोलेशन में जाने का फैसला लिया। दीपेंद्र हुड्डा ने दुष्यंत सिंह के साथ लंच किया था। वहीं वरुण गांधी गुरुवार को लोकसभा में दुष्यंत सिंह के साथ बैठे थे।

आज तक की खबर के अनुसार कनिका कपूर पर कोरोना को लेकर नियमों को तोड़ने का आरोप लगा है. कनिका पर आरोप लगा कि वो एयरपोर्ट स्टाफ की मिलीभगत से मेडिकल जांच से बचकर घर चली गईं, जबकि प्रोटोकॉल के मुताबिक लंदन से आने वालों की स्क्रीनिंग होती है। आरोप है कि इसके बाद वो लोगों से मिलतीं रहीं। लखनऊ में रविवार को पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे. इसके अलावा वो एक फाइव स्टार भी गईं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost