आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इसे इसलिए कहा जा रहा है ‘उपच्छाया ग्रहण’

नई दिल्ली (उत्तरांखड) आज साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है यह चंद्र ग्रहण आज (10 जनवरी) रात 10.38 बजे से शुरू होकर रात के 2.42 बजे तक चलेगा। इस चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं कहा जा सकेगा, क्योंकि यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा की छवि धूमिल होती प्रतीत
 

नई दिल्ली (उत्तरांखड) आज साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है यह चंद्र ग्रहण आज (10 जनवरी) रात 10.38 बजे से शुरू होकर रात के 2.42 बजे तक चलेगा। इस चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं कहा जा सकेगा, क्योंकि यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा।

इस दौरान चंद्रमा की छवि धूमिल होती प्रतीत होगी। चंद्रमा का करीब 90 प्रतिशत भाग मटमैला जैसा हो जाएगा। इस क्रिया में चंद्रमा का कोई भी भाग ग्रस्त नहीं होगा।

भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, अर्जेंटीना जैसे देशों में दिखाई देगा. वर्ष 2020 में कुल 4 चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण की स्थिति बनी हुई है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost