विश्व में कोरोना से 50 लाख संक्रमित, 3 लाख से ज्यादा मौत, देखिए TOP 10 संक्रमित देश

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या सवा तीन लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं 50 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। दुनिया के 213 देशों में पिछले 24 घंटे में 94,751 नए कोरोना
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या सवा तीन लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं 50 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

दुनिया के 213 देशों में पिछले 24 घंटे में 94,751 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 4,570 का इजाफा हो गया। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 50 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 लाख 24 हजार 535 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 19 लाख 56 हजार 316 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

दुनिया के करीब 68 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 11 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या करीब 34 लाख है।

दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और करीब एक तिहाई से ज्यादा मौतें भी अमेरिका में हुई हैं।

नीचे देखिए टॉप 10 कोरोना संक्रमित देशों की लिस्ट- 

  1. अमेरिका में केस- 1,570,583,  मौत- 93,533
  2. रूस में केस- 299,941, मौत- 2,837
  3. स्पेन में केस- 278,803, मौत- 27,778
  4. ब्राजील में केस- 271,885,  मौत- 17,983
  5. यूके में केस- 248,818, मौत- 35,341
  6. इटली में केस- 226,699, मौत- 32,169
  7. फ्रांस में केस- 180,809, मौत- 28,022
  8. जर्मनी में केस- 177,827, मौत- 8,193
  9. टर्की में केस- 151,615, मौत- 4,199
  10. ईरान में केस- 124,603, मौत- 7,119

 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/