दर्दनाक हादसा | गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 16 लोगों की मौत

डोडा(उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डोडा जिले के खिलैनी में पहाड़ियों से एक टैक्सी
 

डोडा(उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डोडा जिले के खिलैनी में पहाड़ियों से एक टैक्सी करीब दो हजार फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार से पांच लोग घायल हुए हैं।

जबकि घायलों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost