दर्दनाक हादसा | ट्रक ने मारी ऐम्बुलेंस को टक्कर, इलाज के लिए जा रहे बच्चे और डॉक्टर की मौत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार सुबह दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक ट्रक ने ऐम्बुलेंस को टक्कर मार दी। इस हादसे में इलाज के लिए ले जाए जा रहे दो साल के बच्चे और डॉक्टर की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, नोएडा
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार सुबह दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक ट्रक ने ऐम्बुलेंस को टक्कर मार दी। इस हादसे में इलाज के लिए ले जाए जा रहे दो साल के बच्चे और डॉक्टर की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा से दिल्ली जा रही ऐम्बुलेंस में बच्चे को सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर जाया जा रहा था। लेकिन तभी यह हादसा हो गया। मृतक डॉक्टर सफदरजंग अस्पताल का बताया जा रहा है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost