शादी के दो दिन बाद दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव, दूल्हा समेत 32 लोग क्वारंटीन

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट)कोरोना वायरस के बीच भोपाल में हुई एक शादी ने हड़कंप मचा दिया है।यहां के शादी के दो दिन बाद दुल्हन कोरोना पॉजिटिव पाई गई है । इसके बाद दूल्हा सहित परिवार के 32 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक भोपाल के जाट खेड़ी में रहने वाली युवती की
 

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट)कोरोना वायरस के बीच भोपाल में हुई एक शादी ने हड़कंप मचा दिया है।यहां के शादी के दो दिन बाद दुल्हन कोरोना पॉजिटिव पाई गई है । इसके बाद दूल्हा सहित परिवार के 32 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक भोपाल के जाट खेड़ी में रहने वाली युवती की सोमवार को शादी हुई थी। बारात रायसेन जिले के मंडीदीप से आई थी। युवती के परिजनों ने बताया कि युवती को 7 दिन पहले बुखार आया था दवा लेने के बाद उसे आराम मिल गया था फिर भी परिजनों ने शनिवार को उसका सैंपल जांच के लिए दिया था। इस बीच सोमवार को उसकी शादी हो गई। बुधवार को परिजनों ने बेटी को फोन पर बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।शादी में शामिल वर पक्ष और वधु पक्ष के लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

दूल्हा सहित दुल्हन के संपर्क में आने वाले मायके और ससुराल दोनों पक्षों के 32 लोगों को फौरन होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। क्वारंटाइन किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वो और कितने लोगों के संपर्क में आए।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/