समाजवादी पार्टी के दो नेताओं की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या,मचा हड़कंप

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दिनदहाड़े समाजवादी पार्टी के दो नेताओं की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जौनपुर जिले में उड़ली गांव निवासी सपा नेता लालजी यादव (40) प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। बताया जा
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दिनदहाड़े समाजवादी पार्टी के दो नेताओं की हत्या से हड़कंप मच गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जौनपुर जिले में उड़ली गांव निवासी सपा नेता लालजी यादव (40) प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। बताया जा रहा है कि सुबह वह अपनी स्कार्पियो में सवार होकर जौनपुर आ रहे थे। इसी दौरान सिद्दीकपुर बाजार के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्‍हें जिला अस्पताल ले जाया गया  जहां डॉक्टरों ने सपा नेता को मृत घोषित कर दिया।दूसरी घटना ग्रेटर नोएडा में हुई। कहा जा रहा है कि दादरी विधानसभा के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रामटेक कटारिया अपनी कार से जा रहे थे तभी बाइक सवारअज्ञात बदमाशों ने उनकी कार रोक कर उन्हें गोलियों से भून दिया। उन्हें चार गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


.हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost