कांग्रेस की नाव में छेद, डूब रही है कांग्रेस की नैया : राजनाथ सिंह

उत्तराखंड के विकास नगर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का हमारा सपना पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पर उत्तराखंड में राजनीतिक संकट आया, जिसके आरोप भाजपा पर लगाया गया, लेकिन छेद को उनकी खुद की नाव
 

उत्तराखंड के विकास नगर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का हमारा सपना पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पर उत्तराखंड में राजनीतिक संकट आया, जिसके आरोप भाजपा पर लगाया गया, लेकिन छेद को उनकी खुद की नाव में था। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नैया डूब रही है।

दोगुनी होगी किसानों की आमदनी | गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि 2022 में किसानों की आमदनी दोगनी करने की योजना है। किसानों को जितना नुकसान होगा, सरकार उसकी भरपाई करेगी। गन्ना किसानों की समंस्याओं को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार भी आगे बढ़े।

अमेरिका में हुआ स्वागत | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिका सबसे ताकतवर है, लेकिन हमारे पीएम नरेंद्र मोदी का अमेरिका में भी जोरदार स्वागत हुआ।

राजनाथ ने 2013 की आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का वश नहीं है, लेकिन सरकार को सही काम करना चाहिए।