उत्तराखंड के पहले राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला का निधन

उत्तराखंड के पहले राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला का निधन हो गया है। बरनाला ने चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। बरनाला का जन्म 21 अक्टूबर 1925 को हुआ था। शिरोमणि अकाली दल सेसंबंध रखने वाले सुरजीत सिंह बरनाला पंजाब के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही उत्तराखंड, तमिलनाडु के साथ ही आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और
 

उत्तराखंड के पहले राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला का निधन हो गया है। बरनाला ने चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। बरनाला का जन्म 21 अक्टूबर 1925 को हुआ था।

शिरोमणि अकाली दल सेसंबंध रखने वाले सुरजीत सिंह बरनाला पंजाब के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही उत्तराखंड, तमिलनाडु के साथ ही आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और अंडमान एंड निकोबार के उपराज्यपाल भी रहे।

सुरजीत सिंह बरनाला उत्तराखंड राज्य गठन के बाद 9 नवंबर 2000 से 7 जनवरी 2003 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे।