उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद राज बब्बर बने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम घोषणा करते हुए उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद राज बब्बर को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के इस ऐलान के साथ ही पिछले कई महीनों के सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कई नामों पर गहन विचार के
 

कांग्रेस ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम घोषणा करते हुए उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद राज बब्बर को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के इस ऐलान के साथ ही पिछले कई महीनों के सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कई नामों पर गहन विचार के बाद आखिरकार राज बब्बर को चुनने के पीछे कांग्रेस ने उनकी अखिल भारतीय छवि बताई।

प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने राज बब्बर के उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य होने के सवाल पर कहा कि बब्बर पैदाइशी रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह तीन बार यूपी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रहे हैं और इस बार वह उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य हैं।