वीडियो | कभी गाय को फुटबॉल खेलते देखा है, यहां क्लिक कर देखिए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) क्या आपने कभी गाय को फुटबॉल खेलते हुआ देखा है। सवाल हैरान करने वाला है लेकिन हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर गाय का फुटबॉल खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गाय फील्ड पर फुटबॉल
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) क्या आपने कभी गाय को फुटबॉल खेलते हुआ देखा है। सवाल हैरान करने वाला है लेकिन हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर गाय का फुटबॉल खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गाय फील्ड पर फुटबॉल के साथ खड़ी नजर आ रही है।

फील्ड पर मौजूद लड़के गाय के पास से फुटबॉल लेने के लिए उसका ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं लेकिन गाय अपने पास से फुटबॉल दूर नहीं जाने देती।

फिर थोड़ी देर बाद गाय पैरों से गेंद को धीरे-धीरे आगे बढ़ाती है। तभी एक लड़का उसके पास आकर गेंद को दूर ले जाने की कोशिश करता है। गाय बॉल का पीछा नहीं छोड़ती है और युवक के पीछे लग जाती है। हालांकि ये वीडियो किस जगह का है इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

नीचे देखिए वीडियो-

वीडियो देखने के लिए Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost 

फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost