जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान गिरी मंदिर की दीवार, 6 की मौत
कोलकाता (उत्तराखंड पोस्ट) पश्चिम बंगाल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक यहां एक मंदिर की दीवार ढहने के कारण मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में जन्माष्टमी के मौके पर जन्मोत्सव के कार्यक्रम में मंदिर की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में कई श्रद्धालु दब गए। हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच गई और कई लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें चार को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा 27 अन्य लोगों को घायल होने के बाद यहां के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसे के बाद सीएम ममता बनर्जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को इलाज के लिए समुचित इंतजाम कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 1 लाख और आंशिक रूप से घायल लोगों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost
Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost