सरेआम युवक को दौड़ाकर की गोलियों की बौछार, CCTV में कैद हुई वारदात, देखिए वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर घर के सामने ही गोलियों की बौछार कर दी। दिन दहाड़े हुई ये घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर-11 की है। इस घटना की पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर घर के सामने ही गोलियों की बौछार कर दी। दिन दहाड़े हुई ये घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर-11 की है। इस घटना की पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपियों ने युवक को गोली मारी। पीड़ित की पहचान मनीष के रूप में हुई है। मनीष दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव का रहने वाला है। जिस दौरान यह घटना हुई। उस दौरान वो अपने साथियों के साथ कही जा रहा था। अचानक उसकी गाड़ी के सामने एक गाड़ी ने ओवरटेक किया और मनीष की कार के सामने आकर उसको गोली मार दी।

नीचे क्लिक कर देखिए वारदात का सीसीटीवी- 

आरोपियों ने मनीष पर जमकर फायरिंग की, आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए। घटना के बाद मनीष को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित के परिवार को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें– https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost