पसंद नहीं था पति का काला रंग जिंदा जलाकर मार डाला, पत्नी गिरफ्तार
बरेली(उत्तराखंड पोस्ट) यूपी के बरेली जिले से एक 22 वर्षीय विवाहिता के अपने पति को जिंदा जला देने का खौफनाक मामला सामने आया है । पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बरेली के खुर्द फतेहगढ़ थाना क्षेत्र इलाके में रहने वाले सत्यवीर सिंह की शादी दो साल पहले प्रेमश्री नामक महिला से हुई थी। उन दोनों की 5 माह की एक बेटी भी है।
सोमवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे सत्यवीर सिंह अपने घर में चारपाई पर सो रहा था। उसी समय उसकी पत्नी प्रेमश्री ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान प्रेमश्री की के पैर भी जल गए।
सत्यवीर के भाई हरवीर सिंह का आरोप है, ‘भाभी प्रेमश्री, सत्यवीर को पसंद नहीं करती थी। वह उनके काले रंग के कारण आए दिन ताने देती रहती थी। सत्यवीर उन्हें चाहते थे इसलिए कभी कुछ नहीं कहते थे।
DEMO PICउन्हें पता नहीं था कि प्रेमश्री इतना बड़ा कदम उठा लेगी।’घटना के बाद पति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बरेली पुलिस ने सत्यवीर की मौत के बाद उसकी पत्नी प्रेमश्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
.हमारा Youtube चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost