क्या अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता बनेंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री!

इस वीडियो को देखने और सीएम केजरीवाल का संदेश सुनने के बाद कई लोग कयास लगा रहे हैं कि आप प्रमुख सीएम की कुर्सी अपनी पत्नी को ही सौंप सकते हैं। हालांकि आप ने साफ किया है कि केजरीवाल पर केवल आरोप लगाए गए हैं, जो बिल्कुल गलत हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद क्या उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद संभाल सकती हैं? दरअसल सीएम केजरीवाल को ईडी की रिमांड पर भेजे जाने के बाद से दिल्ली के सियासी गलियारों में यह अटकलें जोरों पर हैं।

सुनीता केजरीवाल के एक ताजा वीडियो से इस अंटकलों को और बल मिला है। दरअसल सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को जेल में बंद अपने पति का संदेश पढ़कर सुनाया, जो आप कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों को संबोधित था। इस वीडियो संदेश में सुनीता केजरीवाल को उसी कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है, जिनका इस्तेमाल सीएम केजरीवाल अपने संदेश देने के लिए करते थे। इस वीडियो के बैकग्राउंड में तिरंगे के साथ एक तरफ डॉ. भीमराव अंबेडकर और दूसरी तरफ भगत सिंह की तस्वीरें हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस वीडियो को देखने और सीएम केजरीवाल का संदेश सुनने के बाद कई लोग कयास लगा रहे हैं कि आप प्रमुख सीएम की कुर्सी अपनी पत्नी को ही सौंप सकते हैं। हालांकि आप ने साफ किया है कि केजरीवाल पर केवल आरोप लगाए गए हैं, जो बिल्कुल गलत हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।

सुनीता केजरीवाल ने क्या कहा ?

शनिवार को सुनीता केजरीवाल ने जेल में बंद अपने पति अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जेल उन्हें अंदर नहीं रख सकती है और वह जल्द ही लौटेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह कोई भी वादा पूरा करने में असफल रहे हों। उन्होंने महिलाओं को उस योजना के क्रियान्वयन का भी आश्वासन दिया, जिसके तहत योग्य लाभार्थियों को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

केजरीवाल ने कहा, ‘अंदर रहूं या बाहर रहूं, मेरी जिंदगी का हर क्षण देश की सेवा को समर्पित है। मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित है।’ उन्होंने कहा कि उनका जन्म संघर्षों के लिए हुआ है और वह भविष्य में भी बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली की नई शराब नीति नवंबर 2021 में लागू हो गई थी लेकिन शुरू से ही ये नीति विवादों में रही। बाद में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शराब नीति में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने भी केस दर्ज कर लिया।

दिल्ली के इस कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार होने वाले केजरीवाल चौथे बड़े नेता हैं, उनसे पहले पिछले साल 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हुए थे। पिछले साल ही 4 अक्टूबर को ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया, फिर इसी महीने 15 मार्च को ईडी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता को भी गिरफ्तार कर लिया।