जानिए गंभीर ने क्यों कहा- जनता के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूंगा ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी मार्लेना अभद्र पर्चा विवाद में तू-तू, मैं-मैं और तेज होती जा रही है। बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने अब नई चुनौती सामने रख दी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुनौती दी है कि अगर पार्टी यह साबित कर दे कि पर्चे उन्होंने
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट)   पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी मार्लेना अभद्र पर्चा विवाद में तू-तू, मैं-मैं और तेज होती जा रही है। बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने अब नई चुनौती सामने रख दी है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुनौती दी है कि अगर पार्टी यह साबित कर दे कि पर्चे उन्होंने बंटवाए हैं तो वह जनता के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेंगे और अगर वह यह साबित नहीं कर पाते अरविंद केजरीवाल को राजनीति छोड़ने होगी, स्वीकार है?

बता दें कि इससे पहले आतिशी मार्लेना ने दिल्ली महिला आयोग में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई दी है और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गंभीर पर मानहानि का केस करने की बात कही है। गंभीर को क्रिकेटर हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण का समर्थन मिल रहा है। हरभजन ने ट्वीट कर कहा कि गंभीर जीतें या न जीतें, यह अलग बात है लेकिन वह किसी महिला पर गलत शब्द नहीं बोल सकते।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/