शर्मनाक | 9 साल के बच्चे के साथ रेप के आरोप में महिला गिरफ्तार, पारिवारिक रंजिश का शक
तिरुवनंतपुरम (उत्तराखंड पोस्ट) एक 36 साल की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है क्योंकि उस पर एक 9 साल के मासूम के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक मामला केरल की तेनिपलम का है। पुलिस के अनुसार, मामला पिछले हफ्ते सुर्खियों में आया जब बच्चे ने एक लोकल क्लिनिक के डॉक्टर के सामने आपबीती सुनाई। इसके बाद डॉक्टर ने चाइल्डलाइन अथॉरिटी को अलर्ट किया, जिन्होंने लड़के का बयान रिकॉर्ड कर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है। चाइल्डलाइन के मुताबिक, पीड़ित लड़के के साथ एक साल से ज्यादा समय तक यौन उत्पीड़न होता रहा। चाइल्डलाइन (मलप्पुरम) कोऑर्डिनेटर अनवर के. ने कहा, ‘हमने इस बात की पुष्टि की कि महिला ने कई महीनों से बच्चे का यौन शोषण किया जिसकी वजह से उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था। आरोपी लड़के के अंकल की पत्नी है और जो उसके घर के पास ही रहती है।’ पुलिस के अनुसार पीड़ित और आरोपी के परिवार के बीच विवाद था। हम इसकी जांच करेंगे कि कहीं झगड़े को जोड़ते हुए आरोप तो नहीं लगाए गए हैं।
Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/