पिता ने नहीं दिलाई जगुआर, तो बेटे ने नहर में बहा दी 60 लाख की BMW कार, देखिए वीडियो

यमुनानगर (उत्तराखंड पोस्ट) हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक ने अपनी 60 लाख रुपये कीमत की बीएमडब्ल्यू कार को नहर में बहा दिया। दरअसल, इस युवक ने अपने पिता से जगुआर की मांग की थी। जब पिता से उसे जगुआर दिलाने से मना कर दिया तो उसने अपनी महंगी बीएमडब्ल्यू कार को भी नहर में
 

यमुनानगर (उत्तराखंड पोस्ट) हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक ने अपनी 60 लाख रुपये कीमत की बीएमडब्ल्यू कार को नहर में बहा दिया। दरअसल, इस युवक ने अपने पिता से जगुआर की मांग की थी। जब पिता से उसे जगुआर दिलाने से मना कर दिया तो उसने अपनी महंगी बीएमडब्ल्यू कार को भी नहर में बहा दिया।

इस पूरे मामला का वीडियो भी सामने आय़ा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बीएमडब्ल्यू कार काफी दूर तक नहर में बहती हुई पानी के बीच में जाकर फंस गई। वहीं गोताखोरों की मदद से कार को निकालने का प्रयास किए जा रहे हैं। बीएमडब्ल्यू कार दादुपुर हेड के पास पानी के टापू पर फंसी हुई थी।

सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू को नहर में डूबते देख लोगों ने पुलिस को खबर किया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद कार को नहर से निकाला।

नीचे देखिए वीडियो-

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost       

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost