बड़ी खुशखबरी | बेटियों ने रचा इतिहास, वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना भारत

भारत के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत ने आईसीसी वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भारत के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत ने आईसीसी वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया।

भारतीय टीम की खिताबी जीत में उसके गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। इग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 68 रनों का स्कोर बनाया जिसे भारत ने 36 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों की एक नहीं चली और शुरुआती ओवर से ही उसके विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड के केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए। भारत की ओर से टी. साधू, पार्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी ने दो-दो विकेट चटकाए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">