टी20 वर्ल्ड कप का बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, देखिए स्कोरकॉर्ड

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 149 रन बनाने थे लेकिन पूरी कंगारु टीम 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान की जीत के हीरो गुलबदीन नायब रहे, जिन्होंने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

किंग्सटाउन (उत्तराखंड पोस्ट) टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में बड़ा उलटफेर हुआ है। 23 जून को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 149 रन बनाने थे लेकिन पूरी कंगारु टीम 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान की जीत के हीरो गुलबदीन नायब रहे, जिन्होंने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 148 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। वहीं इब्राहिम जादरान ने छह चौके की मदद से 48 गेंदों पर 51 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने इस मैच में हैट्रिक ली। कमिंस ने लगातार गेंदों पर राशिद खान, करीम जनत और गुलबदीन नायब को आउट किया। पैट कमिंस ने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक ली है, इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ  पिछले मैच में भी हैट्रिक ली थी। इसके अलावा एडम जाम्पा ने दो और मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट लिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जवाब में 149 रनों का पीछा करने उतरी पूरी कांगारु टीम 127 रनों पर पवेलियन लौट गई, इस तरह अफगानिस्तान ने ये मुकाबला 21 रनों से जीत पर सबको चौंका दिया।

नीचे देखिए स्कोरकॉर्ड-

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">