सरदार सिंह ने महिला दोस्त के यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया झूठा

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने महिला दोस्त के यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा बताया है। गुरुवार को अपना पक्ष रखते हुए सिंह ने महिला की बातों को ही दोहराया और यह माना कि फेसबुक के जरिए 2012 में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। चंडीगढ़ में सरदार सिंह ने कहा, ‘महिला
 

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने महिला दोस्त के यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा बताया है। गुरुवार को अपना पक्ष रखते हुए सिंह ने महिला की बातों को ही दोहराया और यह माना कि फेसबुक के जरिए 2012 में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। चंडीगढ़ में सरदार सिंह ने कहा, ‘महिला दोस्त ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं और जिन आपत्ति‍जनक शब्दों का इस्तेमाल किया है वह सही नहीं हैं। वह मेरी सिर्फ अच्छी दोस्त है, मंगेतर नहीं। हमारे बीच कोई सगाई नहीं हुई है।