कोहली की दीवानगी पड़ी भारी, पहुंचा जेल

लाहौर: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज कोहली के एक पाकिस्तानी फैन को विराट के प्रति दीवानगी उस समय मंहगी पड़ गई जब पंजाब में अपने ही घर की छत पर तिरंगा फहराने के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, प्रशंसक ने कोहली के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए तिरंगा फहराया था। लाहौर से
 

लाहौर: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज कोहली के एक पाकिस्तानी फैन को विराट के प्रति दीवानगी उस समय मंहगी पड़ गई जब पंजाब में अपने ही घर की छत पर तिरंगा फहराने के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, प्रशंसक ने कोहली के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए तिरंगा फहराया था।

लाहौर से लगभग 200 किमी दूर पंजाब प्रांत के ओकारा जिले में उमर द्राज को इस शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया कि उन्होंने अपने घर की छत पर भारतीय ध्वज फहराया। पुलिस ने मंगलवार को उसके घर पर छापा मारा था।

एक पुलिस अधिकारी मोहम्मद जामिल ने बताया कि हमने उमर के घर पर छापा मारा और उसकी छत से भारतीय ध्वज जब्त कर लिया। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने द्राज के खिलाफ सार्वजनिक व्यवस्था बरकरार रखने से जुड़े कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उमर को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया और वह पुलिस हिरासत में रहेगा। द्राज ने अपनी सफाई में संवाददाताओं से कहा कि मैं विराट कोहली का बड़ा प्रशंसक हूं। घर की छत पर तिरंगा फहराना भारतीय क्रिकेटर के प्रति मेरे प्यार को दर्शाता है। द्राज ने कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था और उन्होंने अधिकारियों से माफी की अपील की है। उनके घर की दीवारों पर भी कोहली की पोस्टर के आकार की तस्वीरें लगी हुई थी।