नॉन स्ट्राईक पर खड़े धवन की अश्विन के साथ इस हरकत को देखकर लोट-पोट हो जाएंगे आप, देखिए वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) IPL में अश्विन से हर नॉनस्ट्राईक बल्लेबाज खौफ में रहने लगा है। हो भी क्यों न, अश्विन ने बटलर के साथ जो किया उसके बाद कौन रिस्क लेना चाहेगा। लेकिन भारतीय टीम के ‘गब्बर’ कहे जाने वाले शिखर धवन ने अश्विन के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि आप भी लोट-पोट
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) IPL में अश्विन से हर नॉनस्ट्राईक बल्लेबाज खौफ में रहने लगा है। हो भी क्यों न, अश्विन ने बटलर के साथ जो किया उसके बाद कौन रिस्क लेना चाहेगा। लेकिन भारतीय टीम के ‘गब्बर’ कहे जाने वाले शिखर धवन ने अश्विन के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि आप भी लोट-पोट हो जाएंगे।

दरअसल, दिल्ली की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। 12वें ओवर की तीसरी गेंद के लिए आर अश्विन तैयार थे। सामने थे श्रेयस अय्यर जो शॉट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। अश्विन गेंद करने आए और रनअप लेकर क्रीज तक पहुंचे और अचानक रुक गए तभी नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े शिखर धवन अश्विन की तरफ देखकर तेजी से क्रीज में और अंदर आ गए।

इसके बाद तीसरी गेंद के लिए एक बार फिर अश्विन रनअप लेकर आए और अय्यर को गेंद डाली। लेकिन जैसे ही उन्होंने गेंद डिलिवर की, नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े धवन ने उन्हें चिढ़ाने के लिए एक रोचक हरकत की जिसे लोगों ने रिप्ले में देखा तो हंसी रोक नहीं पाए।

नीचे देखिए वीडियो-

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtub.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/