‘नो बॉल’ विवाद पर धोनी ने खोया आपा, मैदान में उतर आए कैप्टन कूल, देखिए वीडियो

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) गुरुवार को चैन्नई और राजस्थान में खेले गए IPL मुकाबले में भी नो बॉल को लेकर विवाद भी देखने को मिला। इस दौरान धोनी भी कुछ गरम दिखे और मैदान में उतर आए और अंपायर से बात करने लगे। दरअसल चेन्नै सुपरकिंग्स को जीत के लिए तीन बॉल पर केवल सात
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) गुरुवार को चैन्नई और राजस्थान में खेले गए IPL मुकाबले में भी नो बॉल को लेकर विवाद भी देखने को मिला। इस दौरान धोनी भी कुछ गरम दिखे और मैदान में उतर आए और अंपायर से बात करने लगे।

दरअसल चेन्नै सुपरकिंग्स को जीत के लिए तीन बॉल पर केवल सात रनों की जरूरत थी। बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स के सैंटनर के लिए बोलिंग कर रहे थे। मैदान में भ्रम की स्थिति बन गई कि अंपायर गांधे ने नो बॉल का फैसला दिया है। लेकिन बाद में अंपायर ने कहा कि उन्होंने नो बॉल का फैसला नहीं दिया था। इसके बाद धोनी भी अंपायर के पास आए और उनसे कुछ कहते दिखे। हालांकि बाद में इस बॉल को सही बताया गया।

बेन स्टोक्स के ओवर में आखिरी पर बॉल में जीत के लिए तीन रनों की जरूरत थी। आखिरी बॉल पर सैंटनर ने छक्का लगाकर चेन्नै को जीत दिलाई। हालांकि मैच के बाद इस बारे में धोनी ने कोई बात नहीं की और यह कहते हुए बात टाल दी कि ‘आप हमारे और अंपायर के बीच बातचीत के बारे में तो नहीं पूछना चाहते हैं?’

https://twitter.com/its_av_nish/status/1116428534778597376?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1116428534778597376&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fcricket%2Fvideo-ipl-12-ms-dhoni-loses-his-cool-in-the-field-no-ball-controversy-during-csk-and-rajasthan-match%2F515414

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/