रवि शास्त्री फिर बने टीम इंडिया के कोच, क्रिकेट सलाहकार समिति ने लगाई मुहर

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) रवि शास्त्री को एक बार फिर से टीम इंडिया को कोच चुन लिया गया है। लंबी कवायद के बाद फिर उन्हीं के नाम पर क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने मुहर लगा दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की घोषणा की। वह 2021 तक
 

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) रवि शास्त्री को एक बार फिर से टीम इंडिया को कोच चुन लिया गया है। लंबी कवायद के बाद फिर उन्हीं के नाम पर क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने मुहर लगा दी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की घोषणा की। वह 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे।

टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए 6 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें मौजूदा कोच रवि शास्त्री भी शामिल थे। शास्त्री के अलावा दो और भारतीय कोच (पूर्व क्रिकेटर लालचंद राजपूत और रॉबिन सिंह) भी शॉर्ट लिस्ट किए गए थे। आखिरकार कपिल देव के नेतृत्व वाली सीएसी की पहली पसंद रवि शास्त्री बने। इस समिति में अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी भी शामिल हैं।

टीम इंडिया के कोच के लिए ये थे रेस में

  • रवि शास्त्री (उम्र 57 | 80 टेस्ट | 150 वनडे इंटरनेशनल)
  • लाल चंद राजपूत (उम्र 57 | दो टेस्ट | 4 वनडे इंटरनेशनल)
  • रॉबिन सिंह (उम्र 55 | 1 टेस्ट | 136 वनडे इंटरनेशनल)
  • टॉम मूडी (उम्र 53 | 8 टेस्ट | 76 वनडे इंटरनेशनल)
  • माइक हेसन (उम्र 44 | खिलाड़ी के तौर पर कोई अनुभव नहीं)
  • फिल सिमंस (उम्र 56 | 26 टेस्ट | 143 वनडे इंटरनेशनल)

 

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost