अजलन शाह कप: भारत की विजयी शुरुआत, जापान को 2-1 से हराया

भारत ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 25वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन जापान को 2-1 से हरा दिया। भारतीयों को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा सके। युवा ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह (24वां मिनट) और कप्तान सरदार सिंह (32वां मिनट)
 

भारत ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 25वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन जापान को 2-1 से हरा दिया। भारतीयों को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा सके। युवा ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह (24वां मिनट) और कप्तान सरदार सिंह (32वां मिनट) ने भारत के लिए गोल किए जबकि जापान के लिए एकमात्र गोल केंजी किताजातो ने 17वें मिनट में दागा था। शुरुआती मैच में भारत के सामने जापानी टीम ने काफी मुश्किलें खड़ी की। जापान की 18 सदस्यीय टीम में से नौ खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट के जरिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया।

जापानी सर्कल में शुरुआती हमले बोलने के बाद भारतीय स्ट्राइकरों को गोल करने के मौके नहीं मिले। जापानी स्ट्राइकरों ने भी भारतीय डिफेंडरों पर दबाव बनाया। रमनदीप सिंह के क्रास पर एस वी सुनील का डिफ्लैक्शन क्रॉस बार के ऊपर से चला गया. जापान ने 17वें मिनट में गोल करके भारतीय खेमे को सकते में ला दिया। किताजातो ने जापान के पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला।

भारत को जवाबी हमले में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे 24वें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल में तब्दील किया। कप्तान सरदार ने इसके बाद जसजीत सिंह कुलार के पास पर गोल करके भारत को बढ़त दिलाई।