Asian Games | हॉकी में भारत की विस्फोटक जीत, श्रीलंका को 20-0 से रौंदा

जकार्ता (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) हॉकी में भारत ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को 18वें एशियन गेम्स के पूल-ए मैच में श्रीलंका को 20-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। भारतीय टीम के लिए आकाशदीप सिंह ने 6 गोल, रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत और मनदीप सिंह ने 3-3 गोल किए। इसके अलावा यूपी
 

जकार्ता (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) हॉकी में भारत ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को 18वें एशियन गेम्स के पूल-ए मैच में श्रीलंका को 20-0 के बड़े अंतर से हरा दिया।

भारतीय टीम के लिए आकाशदीप सिंह ने 6 गोल, रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत और मनदीप सिंह ने 3-3 गोल किए। इसके अलावा यूपी के ललित उपाध्याय ने 2 जबकि दिलप्रीत, अमित और विवेक ने 1-1 गोल दागा।

आपको बता दें कि भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका था लेकिन इसके बावजूद उसने अपना कमाल का प्रदर्शन जारी रखा।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)