IPL | पहली हार के बाद विराट कोहली को एक और झटका,लगा 12 लाख का जुर्माना

रविवार को आईपीएल के 14वें सीजन में लगातार चार जीत दर्ज करने वाली आरसीबी और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से RCB को सीजन का पहला मुकाबला हरा दिया। चेन्नई ने RCB को रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड खेल  की बदौलत 69 रन से मात दी।
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को आईपीएल के 14वें सीजन में लगातार चार जीत दर्ज करने वाली आरसीबी और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से RCB को सीजन का पहला मुकाबला हरा दिया। चेन्नई ने RCB को रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड खेल  की बदौलत 69 रन से मात दी।

इसी के साथ सीएसके ने आरसीबी से अंक तालिका में टॉप पॉजिशन भी छीन ली। सीएसके अब टॉप पर काबिज हो गई है। आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई है। मैच में नाबाद 62 रन, 3 विकेट और एक रन आउट करने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

सीजन की पहली हार मिलने के बाद RCB के कप्तान विराट कोहली को एक और झटका लगा है। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई के खिलाफ IPL मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स  के कप्तान इयोन मॉर्गन, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।