T-20 रैंकिंग में विराट कोहली को नुकसान, जसप्रीत बुमराह भी टॉप-10 से बाहर

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय कप्तान विराट कोहली को ICC की ताजा टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में नुकसान हुआ है। कोहली सूची में 10वें स्थान पर खिसक गए। वहीं लोकेश राहुल और रोहित शर्मा क्रमश: दूसरे और 11वें स्थान पर बरकरार हैं। कोहली (673 अंक) को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है,
 

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय कप्तान विराट कोहली को ICC की ताजा टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में नुकसान हुआ है। कोहली सूची में 10वें स्थान पर खिसक गए। वहीं लोकेश राहुल और रोहित शर्मा क्रमश: दूसरे और 11वें स्थान पर बरकरार हैं।

कोहली (673 अंक) को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की 2-1 की जीत के दौरान दो अर्धशतक की मदद से 136 रन बनाने वाले कप्तान इयोन मॉर्गन कुल 687 अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं रोहित शर्मा बल्लेबाजी रैंकिंग में 662 अंक के साथ 11वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम इस सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं। आजम के 879 अंक हैं। राहुल 823 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

गेंदबाजी सूची में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन जैकसन के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी नौ स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। वह आठवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद दक्षिण अफ्रीका के एंडिल फेहलुकवायो को पछाड़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost