महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को उत्तराखंड ‘खेल रत्न’ पुरुस्कार

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को राज्य सरकार ने इस साल के खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सरकार ने उनके कोच लियाकत अली को द्रोणाचार्य पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। खेल रत्न के रूप में राज्य सरकार पांच लाख और द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप
 

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को राज्य सरकार ने इस साल के खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सरकार ने उनके कोच लियाकत अली को द्रोणाचार्य पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। खेल रत्न के रूप में राज्य सरकार पांच लाख और द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये प्रदान करती है।

खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार की फाइल पिछले एक सप्ताह से शासन में थी। हाई पॉवर कमेटी ने एक सप्ताह पूर्व एकता का नाम शासन को भेज दिया था। राज्य में क्रिकेट संघ न होने की वजह से बीसीसीआई की ओर से एकता और लियाकत के नाम पर संस्तुति दी गई।

गौरतलब है कि एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑल राउंडर है। महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच में एकता ने पांच विकेट लिए थे। इसी के आधार पर उन्हें इस साल के खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। राज्य स्थापना दिवस के दिन उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। (उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)