IPL मुकाबले में ‘NO’ बॉल पर हारी RCB, गुस्साए कोहली ने कह दी ये बात

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) गुरुवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में बेहद रोमांच से भरा रहै। हालांकि मैच की आखिरी गेंद पर विवाद उत्पन्न हो गया है। दरअसल, मुंबई के 187 रनों का पीछा करने उतरी कोहली की टीम बेंगलुरु को जीत के लिए अंतिम गेंद पर
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) गुरुवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में बेहद रोमांच   से भरा रहै। हालांकि मैच की आखिरी गेंद पर विवाद उत्पन्न हो गया है।

दरअसल, मुंबई के 187 रनों का पीछा करने उतरी कोहली की टीम बेंगलुरु को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 7 रनों की दरकार थी। लेकिन यह गेंद नो बॉल होने के बावजूद गेंद करार दी गई और बेंगलुरू की टीम 6 रन से हार गई। अंतिम ओवर में मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा बॉलिंग एंड पर थे और मलिंगा ने गेंद की और इस दौरान उनका पैर क्रीज के बाहर था, लेकिन अंपायर की नजर इस पर नहीं पड़ी और मैच मुंबई ने जीत लिया।

अंपायर के इस फैसले पर पर नाराज बेंगलुरू के कप्तान कोहली ने सवाल उठाया और कहा कि हम आईपीएल लेवल पर क्रिकेट खेल रहे हैं कोई कल्ब क्रिकेट नहीं। अंतिम गेंद पर जो हुआ वह गलत था। अंपायर्स को अपनी आंखें खोलकर रखनी चाहिए। अगर यह मार्जिन का ही खेल है तो मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है। अंपायर को इस पर ध्यान देना चाहिए।

मारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/