BJP अध्यक्ष अमित शाह ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज सुबह केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। जहां आयोजित शंखनाद रैली को वह संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सुबह करीब सात बजे दिल्ली से
 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज सुबह केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। जहां आयोजित शंखनाद रैली को वह संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सुबह करीब सात बजे दिल्ली से हेलीकॉप्टर के जरिये उड़ान भरी। करीब साढ़े आठ बजे वह केदारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वह बदरीनाथ के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने पूजा की।