आपदा के चार साल बाद भी मिल रहे हैं केदारनाथ में नर कंकाल

केदारनाथ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] केदारनाथ में आपदा को चार साल बीच गए लेकिन यहां नर कंकाल मिलने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। केदारनाथ में भैरव मंदिर के पीछे सात कंकाल बरामद किए गए हैं। ये कंकाल एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने विशेष सर्च अभियान में बरामद हुए। एसडीआरएफ और पुलिस की 68 सदस्यीय संयुक्त
 

केदारनाथ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] केदारनाथ में आपदा को चार साल बीच गए लेकिन यहां नर कंकाल मिलने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। केदारनाथ में भैरव मंदिर के पीछे सात कंकाल बरामद किए गए हैं। ये कंकाल एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने विशेष सर्च अभियान में बरामद हुए। एसडीआरएफ और पुलिस की 68 सदस्यीय संयुक्त टीम ने केदारनाथ के साथ ही त्रियुगीनारायण, गांधी सरोवर, चौमासी, बासुकीताल इलाके में विशेष अभियान चलाया। पांच जिलों रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी के पुलिस कप्तानों के नेतृत्व में चले इस अभियान में भैरव मंदिर के पीछे पैदल मार्ग पर सात नर कंकाल मिले। बता दें कि इन सभी नर कंकाल का डीएनए नमूने लेने के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। एसडीआरएफ के निरीक्षक दीवान सिंह बोहरा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सामान्य सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App 

 

गौरतलब है कि केदारघाटी में अब तक 642 नर कंकाल मिल चुके हैं। 1 जून 2013 में आई आपदा में केदारघाटी में बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे, इनमें से ज्यादातर मलबे में दफन हो गए थे। यहां शवों को तलाशने के लिए कई चक्रों में अभियान चलाने के बाद दो साल पहले इसे रोक दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर फिर से इसे शुरू किया गया।